फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Team of NDRI scientists got the award

एनडीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम को मिला पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Team of NDRI scientists got the award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को एक और पुरस्कार मिलने पर खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा कार्यक्रम के तहत एनडीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार पूनिया की टीम को कृतज्ञ हैकथॉन पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में बुधवार शाम हुए कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदान किया है।
संस्थान के निदेशक डॉ. एमएस चौहान व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पशु विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डॉ. पूनिया की टीम ने 15 अंकीय अल्फा न्यूमेरिक नामकरण प्रणाली पर काम किया। इस प्रणाली में जानवरों की तस्करी को रोकने, बीमारी के प्रकोप और प्राकृतिक आपदा के दौरान जानवरों की उत्पत्ति का अधिक विश्वसनीय तरीके से पता लगाने के लिए जानवरों में एक चिप लगाई गई थी। टीम में तीन पीएचडी छात्र वैशाली दसरिया, हरमीत सिंह ढिल्लो, विशु चौधरी व वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार दीक्षित भी शामिल थे। संस्थान के संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. धीर सिंह ने टीम के पुरस्कृत होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

डॉ. पूनिया ने कहा कि देश में पशुओं की गिनती संबंधी बहुत सी समस्याएं हैं। यदि एनीमल की कोडिंग भी कर दें तो बहुत सी समस्याएं हल हो सकती हैं। इससे चोरी भी रुक सकती है। बीमारी की रोकथाम व अन्य समस्याओं का समाधान हो सकता है। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed