फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers in confusion, should conduct board exams or take training for elections

Karnal News: असमंजस में शिक्षक, बोर्ड परीक्षा कराएं या चुनाव का प्रशिक्षण लें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers in confusion, should conduct board exams or take training for elections
- 27 फरवरी से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं, इसी दिन निकाय चुनाव की पोलिंग पार्टी का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


- प्रशासन ने प्रशिक्षण में सभी का पहुंचना किया अनिवार्य, बोर्ड परीक्षाओं में भी है शिक्षकों की ड्यूटी



गगन तलवार

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं और निकाय चुनाव एक साथ आने से शिक्षक परेशान हैं। 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इसी दिन पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण कार्यक्रम रख दिया है। इससे वे असमंजस में हैं, जिनकी परीक्षा में ड्यूटी है और प्रशासन ने उन्हें पोलिंग पार्टी भी बनाया है। ऐसे में वे अब चिंता में हैं कि निर्धारित समय पर बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराएं या चुनाव का प्रशिक्षण लें।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पोलिंग पार्टी एवं पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करने के साथ ही इनके प्रशिक्षण के लिए भी शेड्यूल जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, करनाल में दूसरी पोलिंग प्रशिक्षण का आयोजन 27 फरवरी को दोपहर एक बजे डॉ. मंगलसेन सभागार में किया जाएगा। जिसमें सभी पोलिंग पार्टी सदस्यों का पहुंचना अनिवार्य है। इधर, 27 फरवरी को ही कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा है। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से साढ़े तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र अधीक्षकों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी बोर्ड के केंद्र से लेनी होंगी। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब शिक्षक साढ़े तीन बजे तक परीक्षा केंद्र में ड्यूटी दे रहे होंगे, तो वे प्रशिक्षण किस समय लेंगे।
विज्ञापन


जिला अध्यापक संघ के सदस्य कृष्ण निर्माण का कहना है कि प्रशासन ने अपनी मनमर्जी से ही ड्यूटी चुनाव में लगा दी है। ड्यूटी लगाते समय बोर्ड परीक्षाओं का ध्यान ही नहीं रखा गया। ऐसे में शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं, उनके विभाग के अधिकारी भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि वे क्या करें। शिक्षकों की चुनाव को लेकर पहले चरण की ट्रेनिंग हो चुकी है। प्रशासन को ट्रेनिंग का समय बदलना चाहिए। विदित हो कि बोर्ड परीक्षाओं में पीजीटी शिक्षकों को निकाय चुनाव में पीठासीन अधिकारी लगाया है, जबकि टीजीटी शिक्षकों को सहायक पीठासीन व पोलिंग पार्टी का सदस्य बनाया गया है। प्रशासन को समय रहते व्यवस्था करनी चाहिए। हरियाणा बोर्ड ने केंद्र अधीक्षकों को ड्यूटी बस्ते जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतगणना के दिन भी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा

निकाय चुनाव को लेकर मतगणना 12 मार्च को होगी। इसी दिन हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा भी है। मतगणना केंद्र अभी प्रशासन की ओर से निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में मतगणना केंद्र भी वहां बनाना होगा, जहां पर परीक्षा केंद्र न हों। फिलहाल पिछले चुनावों में मतगणना केंद्र रहे डीएवी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का भी नोडल केंद्र बनाया गया है। ऐसे में प्रशासन को यहां भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।






चुनाव प्रशिक्षण का यह है शेड्यूल

- द्वितीय पोलिंग प्रशिक्षण 27 फरवरी को दोपहर एक बजे डॉ. मंगलसेन सभागार में होगा।

- तृतीय एवं अंतिम पोलिंग प्रशिक्षण एक मार्च को सुबह नौ बजे राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14 में होगा।

- एक मार्च को पीठासीन अधिकारी पोलिंग सामग्री सेक्टर-14 स्थित राजकीय कॉलेज से ही प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त करेंगे और दो मार्च को पोलिंग के बाद यहीं पर जमा भी कराएंगे।





परीक्षा के समय में ही चुनाव के लिए प्रशिक्षण होने का मामला अब उनके संज्ञान में आ गया है। ट्रेनिंग के समय को लेकर दोबारा विचार किया जा सकता है।

- यश जालूका, एडीसी एवं आरओ चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed