{"_id":"c585ae09a1decbc2dfc060fa042c9d13","slug":"tar-theft-racket-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल चोरी के धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल चोरी के धंधे का भंडाफोड़
करनाल
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहंड व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से तारकोल बेचने के धंधे पर
विज्ञापन
अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने शुक्रवार रात को सूचना
के आधार पर छापेमारी करते हुए एक टैंकर से अवैध रूप से तारकोल निकालते हुए
दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पानीपत रिफाइनरी से लोड कर हरियाणा सहित दूसरे राज्यों में तारकोल अवैध रूप से फैक्टरी मालिकों को बेचने का धंधा काफी फल फूल रहा है। असंध रोड स्थित पानीपत रिफाइनरी से भारी मात्रा में तारकोल की गाड़ियां लोड होकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित विभिन्न राज्यों में जाती है।
रास्ते में पड़ने वाली प्राइवेट फैक्टरी मालिक टैंकर चालकों से मिलीभगत करके टैंकरों से तारकोल निकालकर बेचते हैं। इससे रिफाइनरी से तारकोल खरीदकर ले जाने वाले तारकोल फैक्टरी मालिकों को भारी चूना लग रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस प्रकार के अवैध कारोबार को रोकने के लिए वे पूरी तरह से सतर्क है और पिछले कई माह में इस प्रकार के सामने आए है।
शुक्रवार रात पुलिस ने सूचना के आधार पर अलिपूर रोड फैक्टरी के पास छापामार कर तारकोल से भरे एक टैंकर को काबू किया है। हालांकि तारकोल टैंकर का ड्राइवर व एक फैक्टरी का मालिक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर करनैल सिंह व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी से लोड होकर तारकोल से भरा एक टैंकर अलीपुर रोड पर टैंकर चालक किसी फैक्टरी मालिक से तारकोल बेच रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक व अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।