फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Surekha becomes the new state committee president of CITU

Karnal News: सीटू की नई राज्य कमेटी की अध्यक्ष बनी सुरेखा

Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Surekha becomes the new state committee president of CITU
करनाल। सीटू के तीन दिवसीय 15वें हरियाणा राज्य सम्मेलन में रविवार को 53 सदस्यीय नई राज्य कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें सुरेखा को अध्यक्ष, सतबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रूपा राणा, सुनीता, मनोज सोनी, रमेशचंद्र (सात उपाध्यक्ष), जयभगवान महासचिव, सतीश सेठी, सुनील दत्त, किरण, अनिल कुमार, सुधा, संदीप, कामरेड विनोद (सात सचिव) और सुखबीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। 26 नवंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर सभी जिलों पर जोरदार प्रदर्शन करने के आह्वान के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सीटू राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों और विभाजनकारी हथकंडों से प्रदेश में मजदूर समेत सभी मेहनतकश तबकों के लिए जंगल राज जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शासन तंत्र में भ्रष्टाचार और उत्पीड़नकारी रवैया बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी और फूट परस्त नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर सीटू के आह्वान पर हजारों मजदूर किसानों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महा पुकार रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed