ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना के प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गांव रंबा वासी कृष्ण की शादी पंजाब के एक गांव में हो रखी थी। ससुराल पक्ष के लोग कृष्ण को वहीं पर रखना चाहते हैं। ससुराल से कुछ दिन पहले ही कृष्ण आया था। अब दोबारा से पंजाब में चलने का दबाव बनाया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोग इस दबाव में इसकी पत्नी रीमा को भी ले गए थे। इससे तंग आकर युवक कृष्ण (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतक कृष्ण की पत्नी रीमा, सास निशा, चाची गीता, चाचा अनुज व साला शिवा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दर्ज कर लिया है।
बसंत विहार में भी युवक ने दी जान करनाल। बसंत विहार के एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक विकास की पत्नी अनुज, ससुर सुभाष व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। विकास और इसकी पत्नी अनुज में लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते विकास ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी अनुज, ससुर सुभाष व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।