फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sugar mill was closed for the third time, the tank fell, accident averted, Karnal

शुगर मिल तीसरी बार हुआ बंद, टैंक गिरा, हादसा टला

Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill was closed for the third time, the tank fell, accident averted, Karnal
शुगर मिल तीसरी बार हुआ बंद, टैंक गिरा, हादसा टला - फोटो : Amar Ujala
पिराई सत्र के दूसरे दिन से ही बार बार बंद हो रही शुगर मिल गुरुवार को फिर से जवाब दे गई। इस बार जिस टैंक में चीनी बनती है, उसी में खराबी आ गई और कुछ सामान टूट कर नीचे गिर गया। हालांकि, इससे कोई हताहत नहीं हुआ, हादसा हो सकता था। गुरुवार को दिनभर इंजीनियर की टीम काम पर लगी रही। वहीं, शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, डीसी मनदीप सिंह बराड़ व एसडीएम योगेश कुमार ने भी मिल का मुआयना किया।
विज्ञापन


गौतलब है कि छह दिसंबर को मिल चालू हुई थी और आठ को बायलर ओवरहीट हो गया था। इसके पांच दिन बाद मिल चली तो फिर से टरबाइन में खराबी आ गई। मिल चली थी कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे अचानक कुछ भारी हिस्सा नीचे गिर गया, आनन फानन में मिल को बंद किया गया। जांच में पाया कि जिस टैंक में चीनी बनती है, खराबी उसमें आई है, उससे आसपास का हिस्सा नीचे गिर गया। उधर, बार बार मिल बंद होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


सीएम शहर में, प्रशासन के छूटे पसीने
गुरुवार को सीएम शहर में थे। जैसे ही सुबह खबर आई कि मिल फिर से बंद हो गई तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। आनन फानन में डीसी मनदीप बराड़ अमले के साथ मिल पहुंचे। हालांकि, इससे पहले वे एक बार भी मिल नहीं पहुंचे। इस दौरान शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने भी मुआयना किया। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए करनाल शूगर मिल में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र के इंजीनियर्स की मदद ली जा रही है, जल्द ही तकनीकी खराबी को दूर करते हुए शुगर मिल को पुन: चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से इंजीनियर तैनात
उपायुक्त ने कहा कि शुगर मिल की तकनीकी खराबी दूर करने के कार्य में सुरक्षा और मजबूती के पैमानों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता रमेश कुमार को भी विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शूगर मिल में गन्ना लेकर आए किसानों के लिए कैंटीन और विश्राम गृह में व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं तथा उनके लिए भोजन और चाय के इंतजाम भी शुगर मिल द्वारा करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा शूगर फैड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, एसडीएम योगेश कुमार तथा शुगर मिल की प्रबंध निदेशक वर्षा खांगवाल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed