{"_id":"8eb8039ac95f17c52f58cf95aa374bb2","slug":"stunt-stopped-by-police-in-the-city-to-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट करने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट करने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने रोका
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित मार्केट में रविवार दोपहर को स्टंट करने आए युवकों को पुलिस ने रोक दिया। युवाओं ने स्टंट करने की परमिशन दिखाई, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद स्टंट युवा सामान लादकर मौके से निकल गए। उधर, सड़क पर युवकों का हुड़दंग देखकर कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गए और बाइक पर सवार एक युवती घायल हो गई।
विज्ञापन
शहर में स्टंट को रोकने और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। ऐसे में रविवार को स्टंट होता तो पुलिस की किरकिरी होनी तय थी, क्योंकि शनिवार को ही बाइक सवार दो छात्रों की मौत हुई है। इसके अलावा स्टंट देखकर खासकर युवा वर्ग ट्रेनिंग लिए बगैर ही स्टंट करके देखते हैं, जो हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
रविवार को सेक्टर-12 में दोपहर बाद साढ़े चार बजे एक दर्जन बाइक लेकर केटीएम स्टंट शो ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को देखकर शहर के दर्जनभर से ज्यादा युवा भी स्टंट करने के लिए मार्केट में पहुंच गए। स्टंट करने वालों की भीड़ की सूचना जैसे ही पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर दर्जनभर युवक बाइक लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
शो के प्रदर्शन को लेकर कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस से काफी सवाल जवाब किये, लेकिन पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया कि यह शो किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि शो में स्टंट करने पहुंचे कई युवकों ने वहां से जाते हुए सड़क पर स्टंट किया। एक युवक ने बाइक को दौड़ाते हुए पीछे बाइक को उठा दिया। पुलिस ने इसका पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद भी कई युवक बाइक लेकर भागने में सफल हो गए।