{"_id":"624dff54f42dfb334e41f0db","slug":"students-will-get-knowledge-of-space-technology-science-and-applications-karnal-news-knl104118277","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को मिलेगा स्पेस टेक्नोलॉजी, साइंस और एप्लीकेशन का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को मिलेगा स्पेस टेक्नोलॉजी, साइंस और एप्लीकेशन का ज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरो की ओर से अब विद्यार्थियों में स्पेस टेक्नोलॉजी, साइंस और एप्लीकेशन का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने स्कूली बच्चों के लिए यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम (युविका) शुरू किया है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी 10 अप्रैल शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस खास कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को वरीयता दी जाएगी।
युविका के लिए प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट 20 अप्रैल को होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, युविका- 2022 रेजिडेंटल प्रोग्राम 16 मई से 28 मई, 2022 तक गर्मी की छुट्टियों के दौरान दो सप्ताह की अवधि का होगा। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश से 150 छात्रों का चयन करना है जो 1 मार्च 2022 तक 9वीं कक्षा में हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी का कहना है कि चयनित विद्यार्थियों को स्पेस की कार्यशैली की जानकारी दी जाएगी।
यह है चयन प्रक्रिया
- कक्षा आठवीं परीक्षा में प्राप्त अंक।
- पिछले तीन वर्षों में विज्ञान मेले (स्कूल/जिला/राज्य एवं उससे ऊपर के स्तर पर स्कूल/जिला/राज्य/केंद्र सरकार प्राधिकरण द्वारा आयोजित) में हिस्सा लिया हों।
विज्ञापन
- पिछले तीन वर्षों में ओलंपियाड / विज्ञान प्रतियोगिताओं में पुरस्कार (1 से 3 रैंक) हासिल की हों।
- स्कूल/सरकार द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता। संस्थाएं / खेल संघ (1 से 3 रैंक) पिछले तीन वर्षों में हासिल की हों। (ऑनलाइन गेम के विजेता पर विचार नहीं किया जाएगा)
- पिछले तीन वर्षों में स्काउट और गाइड /एनसीसी/एनएसएस के सदस्य हों।
- ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रदर्शन किया हो।
- पंचायत क्षेत्र में स्थित स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को विशेष वेटेज दिया जाएगा।
ऐसे करना है आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- यहां दिए लिंक पर क्लिक करें और निर्देश को समझें।
- अब युविका-2022 के लिए ई-मेल पंजीकरण के 48 घंटों के भीतर ऑनलाइन क्विज में उपस्थित हों।
- क्विज सबमिशन के कम से कम 60 मिनट के बाद युविका पोर्टल पर लॉगइन करें और सभी जानकारी भरें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करें और जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड करें।
- जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद फार्म को सब्मिट करके प्रिंटआउट भी लें।