{"_id":"69347f94129ce42f4a0bd155","slug":"students-will-be-photographed-in-aadhaar-card-before-board-exams-update-karnal-news-c-18-knl1018-796089-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को आधार कार्ड में फोटो कराना होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को आधार कार्ड में फोटो कराना होगा अपडेट
Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग को वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में निदेशालय की ओर से विभाग को पत्र जारी कर विद्यार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में एक समान फोटो होने की बात कही गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसको लेकर यह कदम उठाया गया है।
इसके लिए निदेशालय की ओर से सभी विद्यालय प्रबंधकों को विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2026 में कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे पहले सभी विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले विद्यालय प्रबंधकों को सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में भाग लेने से पहले अपने आधार कार्ड में वर्तमान फोटो अपडेट करवाना अनिवार्य रहेगा।
अक्सर परीक्षा के दौरान केंद्र में प्रवेश करते समय ज्यादातर विद्यार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र जैसे दस्तावेजों में फोटो अलग-अलग होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परीक्षा से पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश-पत्र में एक समान फोटो अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।