फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students were watching video on youtube in tablet

Karnal News: टैबलेट में यू-ट्यूब पर वीडियो देख रहे थे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students were watching video on youtube in tablet
करनाल। टैबलेट चलाने में आ रही परेशानियों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के निगरानी दस्ते ने बुधवार को जिले के दो सरकारी स्कूलों में जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बच्चों ने टैबलेट से एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट को हटा रखा था और यू-ट्यूब डाउनलोड किया था। जिसमें वे रोजाना मनचाही वीडियो देख रहे थे। इस पर टीम ने टैबलेट रिसेट कराए और अध्यापकों को सख्ती करने के निर्देश दिए। यदि दोबारा कोई विद्यार्थी ऐसा करता है तो टैबलेट को तुरंत रिसेट कराएं।
विज्ञापन


निगरानी दस्ते में सीएमजीजीए, एयरटेल, जियो के वेंडर व टैबलेट कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। दस्ते ने नगला मेघा व अराईपुरा गांव के स्कूल में जांच की। नगला मेघा के सरकारी स्कूल से शिकायत आ रही थी कि यहां टैबलेट नहीं चल रहे हैं। इस कारण ही इस स्कूल का जांच टीम ने चयन किया। टीम ने वहां जब टैबलेट चलाकर देखा तो टैबलेट ठीक से काम नहीं कर रहा था। एयरटेल का वहां पर पूरा नेटवर्क नहीं आ रहा था। इस बारे में टीम के साथ आए एयरटेल वैंडर को बताया गया। ताकि इस समस्या को दूर किया जा सके। जिले में 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब 28600 विद्यार्थियों और 1869 अध्यापकों को टैबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन




रिसेट होते ही एमडीएम चलेगा

अधिकारियों ने बताया कि टैबलेट को रिसेट करने पर एमडीएम अपने आप इंस्टाल हो जाएगा और गेम, यूट्यूब आदि चलने बंद हो जाएंगे। साथ ही टीम ने बच्चों को भी समझाया कि वह टैबलेट का प्रयोग अपनी पढ़ाई के लिए ही करें। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों से यह भी पता चला कि टैबलेट का वर्जन अपडेट नहीं हो पा रहा है। सॉफ्टवेयर का नया वर्जन न आने से टैबलेट ठीक से कार्य नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

नेटवर्क व टैबलेट न चलने की दो स्कूलों से ज्यादा शिकायत थी। इसलिए निगरानी टीम ने नगला मेघा और अराईपुरा स्कूल में जांच की। नगला मेघा में नेटवर्क को लेकर दिक्कत आ रही थी और टैबलेट का वर्जन अपडेट नहीं हो पाया। कई विद्यार्थियों के टैबलेट में यू-ट्यूब व अन्य एप चलते मिले। - छत्रपाल सिंह, नोडल अधिकारी, ई-अधिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed