फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students waited all day, the list was visible in the evening

विद्यार्थी दिन भर करते रहे इंतजार, शाम को हुआ लिस्ट का दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Students waited all day, the list was visible in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विद्यार्थी दिन भर इंतजार करते रहे लेकिन शाम को लिस्ट जारी हो सकी। शंका दूर करने के लिए अधिकतर विद्यार्थी संबंधित कॉलेज भी पहुंचे लेकिन वहां भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंतजार करने के बाद आखिर में मायूस होकर वे घराें को लौटे। सुबह से ही विद्यार्थी लिस्ट चेक करने में लगे रहे। इस दौरान पोर्टल भी काफी धीमा रहा। लिस्ट जारी न होने की सूरत में कॉलेज आए युवाओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें झलक रही थी। उनका कहना था कि ऑनलाइन प्रक्रिया से काफी दिक्कत हो रही है। एक तो पोर्टल धीमा है वहीं आज लिस्ट भी जारी नहीं हुई। जिससे उनका एक दिन खराब हो गया है, क्योंकि फीस भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर रखी गई है।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 22 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी और पात्र युवा 25 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते थे लेकिन दिन में लिस्ट जारी न होने से विद्यार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन

28 सितंबर को होगी ओपन काउंसलिंग
जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। जिससे कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग की जाएगी। इससे उन विद्यार्थियों को लाभ होगा जिनका पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में विद्यार्थी लिस्ट जारी न होने का कारण पता करने कॉलेज पहुंचे थे जिनके नंबर नोट कर लिए गए थे ताकि लिस्ट जारी होने पर उनको सूचना दी जा सके। लेकिन पोर्टल पर लिस्ट देर शाम अपलोड हुई है।
- डॉ रामपाल सैनी, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed