फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students tied the knot in the last exercise

Karnal News: अंतिम अभ्यास में विद्यार्थियों ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students tied the knot in the last exercise
76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को अनाजमंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह नौ बजे मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। समारोह में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, योग विद्यार्थी, एनसीसी व स्काउट्स कैडेट्स शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह में विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसे लेकर रविवार को समारोह की फाइनल फुल ड्रैस रिहर्सल की गई। इस दौरान समारोह शुभारंभ, मार्च पास्ट, सलामी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सहित तमाम गतिविधियों का अभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि की भूमिका डीसी राहुल हुड्डा ने निभाई और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री अनुप धानक ध्वजारोहण करेंगे। अभ्यास के दौरान लोगों के आगमन, जांच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, लोगों की वापसी, यातायात, पार्किंग सहित तमाम व्यवस्थाओं का डीसी ने जायजा लिया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को रह गई अंतिम तैयारियां शाम तक पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मोहित हांडा, एडीसी आयुष सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, डीएसपी राजीव कुमार, तहसीलदार जोगिंद्र शर्मा, डीआईपीआरओ डाॅ. सुनील बसताड़ा, रेडक्राॅस सचिव रणबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जिला परिषद के सीईओ सुनील अहूजा ने बताया कि मार्च पास्ट का नेतृत्व एएसपी डाॅ. राजेश मोहन करेंगे। मार्च पास्ट में पुलिस की पहली टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई राहुल त्यागी करेंगे। जबकि महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई मीना रानी करेंगी। वहीं होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक रमेश कुमार करेंगे। इसके अलावा मार्च पास्ट में एनसीसी लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर मलकीत सिंह, एनसीसी लड़कियों की टुकडी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी सरलता सिंह करेगी। स्काउट लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व विशाल, गर्ल्स गाइड टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी संजना करेगी। वहीं गुर्जर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवधर का बैंड अगुवाई में होगा। जिसका नेतृत्व खुशी पंवार करेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में 350 विद्यार्थी मास पीटी व डंबल शो में भाग लेंगे। जबकि 35 विद्याथीZ योगासन पर प्रस्तुति देंगे। गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देश भक्ति पर आधारित डांस आइटम पेश करेंगे। गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं गिद्दा, गुरु नानक खालसा स्कूल जगाधरी वर्कशाॅप व एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी भांगडा प्रस्तुत करेंगे। हैप्पी स्कूल जगाधरी के विद्यार्थी हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed