{"_id":"61ae7ca39250a050526c3660","slug":"students-got-one-more-chance-for-admission-in-pg-karnal-news-knl919373150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में दाखिले का विद्यार्थियों को एक मौका और मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में दाखिले का विद्यार्थियों को एक मौका और मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर विद्यार्थियों को मौका दिया है। विद्यार्थी 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 10 दिसंबर को दाखिला दिया जाएगा।
विभाग ने कॉलेजों की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए कॉलेजों और विद्यार्थियों के आह्वान पर एक और अवसर दिया है। कॉलेजों में करीब 7 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया वे उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। जबकि 10 दिसंबर को पीजी कोर्स की फिजिकल काउंसलिंग में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले विभाग की ओर से 7 से 27 अक्टूबर तक विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे। 13 नवंबर से पहले ओपन फिजिकल काउंसलिंग की गई थी, जिसके बाद दूसरी बार विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला देने का मौका दिया गया है।
राजकीय में कम और एडेड में ज्यादा सीटें हैं खाली
पंडित चिंरजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय एमससी मैथ की तीन सीटें खाली पड़ी है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा गाइडनेंस, काउंसलिंग व फिजोथेरेपी में छह सीटें रिक्त हैं। जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए म्यूजिक वोकल तीन सीटें खाली पड़ी हैं। इसी तरह एडेड कॉलेजों में पीजी कोर्स की सीटें काफी खाली पड़ी हुई है। विद्यार्थी कॉलेजों में पीजी कोर्स की खाली सीटों की जानकारी लेकर ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी समय से दाखिला ले लें। क्योंकि 12 नवंबर से कॉलेजों में पीजी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जिससे विद्यार्थी पीजी कोर्स के नए सत्र की परीक्षा की तैयारी समय पर सके। दाखिले का यह अंतिम मौका है। - डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज