फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student sheetal chaudhary selection in Nasa

नासा जाने से पहले शीतल को सहपाठियों ने दिए बेस्ट विशिस के ग्रीटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
student sheetal chaudhary selection in Nasa
करनाल: टैगोर बाल निकेतन में शीतल चौधरी को बधाई देते स्कूल के अन्य साथी। 55 - फोटो : Karnal
नासा जाने से पहले 11वीं की छात्रा शीतल चौधरी का स्कूल में जोरदार सम्मान किया गया। टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शुभकामनाओं के ग्रीटिंग्स देकर उसका उत्साह बढ़ाया। स्कूल की तरफ से भी छात्रा को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिया गया। नासा में शुरू होने वाले यूनाइटेड स्पेस स्कूल 2019 में स्कूल का यह 20वां बैच रवाना हुआ है। 1998 से अब तक कुल 36 विद्यार्थी नासा के स्कूल में जा चुके हैं। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मेघा भंडारी, प्रिंसिपल राजन लांबा, निदेश रवींद्र मोहन रहेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

..तो छलक पड़े खुशी के आंसू
कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. राजन लांबा ने छात्रा के साथ हुए वाक्य को सभी के सामने रखा। उन्होंने बताया कि अक्सर बच्चे दूसरे बच्चों पर किन्हीं बातों को लेकर तंज कसते हैं। शीतल के साथ भी ऐसा ही हुआ जब वह साइकिल से स्कूल आती थी। बच्चों के बर्ताव से तंग होकर उनके पास आई तो उन्होंने उसे समझाया कि सब बोलते हैं, लेकिन पढ़ने वाले एक दिन जरूर कुछ बनते हैं। तुम मेहनत करो एक दिन सफलता की ऊंचाई पर जाओगी तो तंज कसने वाले देखते रह जाएंगे। जब इस वाक्य को सुना तो शीतल की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

जूनियर्स को दी नसीहत, बोलीं- अपने लक्ष्य पर फोकस रखें
जाने से पहले शीतल चौधरी ने सभी को शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जूनियर्स को प्रेरित करते कहा कि दूसरों की बातों पर मत जाएं कि कोई तुम्हें क्या कहता है। अपने लक्ष्य को ध्यान केंद्रित कर मेहनत करें। सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed