फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student death under mysterious circumstances in Australia

रहस्यमय परिस्थितियों में छात्र की आस्ट्रेलिया में मौत

Sat, 27 Jun 2015 01:00 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव कु ताना के एक छात्र की आस्ट्रेलिया में रहस्यमय परिस्थितियों में
विज्ञापन
मौत हो गई है। शुक्रवार को छात्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

छात्र के परिजनों ने जिला प्रशासन से छात्र की मौत की निष्पक्षता से जांच करने की मांग करते हुए शव को मंगवाने की गुहार लगाई। कुताना निवासी मस्तान सिंह ने बताया कि उनका बेटा विरेंद्र सिंह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया के शहर मेलबॉर्न में 2014 में गया था। 20 जून को मृतक विरेंद्र सिंह के दोस्त विकास व मंजीत ने विरेंद्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने की सूचना दी।
विरेंद्र सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक है। विरेंद्र सिंह का शव अभी गांव में नहीं पहुंचा है। उपायुक्त डॉ. जे गणेशन ने भारत सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विरेंद्र सिंह का आस्ट्रेलिया से शव मंगवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed