{"_id":"c67f4e2f5189ad7bfead5abfcd168122","slug":"student-arrest-with-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार समेेत बीटेक कर छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार समेेत बीटेक कर छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला करनाल
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र के बानुमल नगर निवासी हरियाणा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राज्य उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की इको स्पोर्ट्स कार पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बजीदा रोडान गांव का रहने वाला है और बीटेक फर्स्ट इयर का छात्र बताया जा रहा है। वर्तमान में युवक पानीपत में रह रहा है। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
अमित गुप्ता की गाड़ी नीलोखेड़ी के पास टोल प्लाजा पर सीआईए टू की नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई। बताया गया कि युवक ने तीन दिन पूर्व गाड़ी की चाबी चोरी की थी। मंगलवार को घर के बाहर से गाड़ी ले उड़ा। उधर, पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक गाड़ी बरामदगी की सूचना मीडिया को नहीं दी थी।
थाना सीआईए-टू के प्रभारी चतरसिंह के अनुसार गाड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने जिले की नाकेबंदी के आदेश दिए थे। मंगलवार को ही शाम करीब चार बजे बजीदा रोडान निवासी अभिषेक गाड़ी लेकर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उन्हें स्वयं को वजीदा रोडान निवासी और पानीपत का अभिषेक बताया। उसने बताया कि वह बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है, लेकिन घटना का पूरा खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि आरोपी किसी अन्य घटना का भी खुलासा कर सकता है। बताया गया कि वह चोरी की गाड़ी को पहले पानीपत ले गया था, बाद में अंबाला की ओर जा रहा था। उसे रास्ते में ही पकड़ लिया गया। सूत्रों का कहना है कि चोर गाड़ी को मुरथल तक ले गया और बाद में अमृतसर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही धरा गया। गाड़ी मालिक अमित गुप्ता ने कहा पुलिस ने तत्परता से काम किया है, यह सराहनीय है। उनकी शिकायत सुनते ही एसपी अभिषेक गर्ग ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे।