{"_id":"61f4519ecddd33068f3db14f","slug":"streets-will-shift-under-kachhwa-bridge-traffic-lights-of-eight-intersections-will-be-closed-karnal-news-knl973114100","type":"story","status":"publish","title_hn":"काछवा पुल के नीचे शिफ्ट होंगी रेहड़ियां, आठ चौराहों की ट्रैफिक लाइट करेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काछवा पुल के नीचे शिफ्ट होंगी रेहड़ियां, आठ चौराहों की ट्रैफिक लाइट करेंगे बंद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राम नगर के मुख्य बाजार में लगने वाली सब्जी व फल की रेहड़ियों को काछवा पुल (आरओबी) के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही शहर के आठ चौराहों एवं टी-प्वॉइंट पर ट्रैफिक लाइटें बंद कर सिर्फ बल्किंग मोड पर रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क एवं सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर के जाम और बेतरतीब तरीके से सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों से व्यवस्था बिगड़ने का मुद्दा जोरशोर से उठा। करीब 15 मिनट इस विषय पर चर्चा करने के बाद उपायुक्त ने रेहड़ियों को शिफ्ट करने और जिन ट्रैफिक लाइटों के कारण जाम लगता है, उन्हें बंद कराने का निर्णय लिया।
इसके अलावा नेशनल हाईवे-44 पर निर्मल कुटिया चौक के नजदीक एलिवेटेड हाईवे से सर्विस लेन पर आने के लिए कट देने का कार्य भी शुरू हो चुका है। अमर उजाला ने जनवरी 2021 में इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद सड़क सुरक्षा समिति ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे एजेंडे में शामिल किया। पिछले नौ महीनों में हुई बैठकों में उपायुक्त ने इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अब कार्य शुरू हुआ है। बैठक में 16 मुद्दों पर चर्चा हुई। जिनमें से छह का कार्य पूरा हो चुका है। 10 मुद्दों पर कार्य करने के लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
दो माह में पूरा होगा कट बनाने का कार्य
निर्मल कुटिया चौक के पास एनएचएआई ने कट देने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया है। नाले को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाना है। ऐसे में दो महीनों में कार्य पूरा होगा। समिति सदस्य संदीप लाठर ने कहा कि कट बनने से दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को लघु सचिवालय, मेडिकल कॉलेज या ट्रामा सेंटर की तरफ जाने के लिए सुविधा होगी। उन्हें लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
तीन सदस्यीय कमेटी हटवाएगी रेहड़ियां
गैर-सरकारी सदस्य प्रमोद गुप्ता ने शहर की पुरानी सब्जी मंडी रोड, मुगल कैनाल, कमेटी चौक, बस स्टैंड के सामने, माल रोड और राम नगर का चार खंबा रोड पर रेहड़ियों के कारण जाम व अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। राम नगर के अलावा अन्य जगहों से रेहड़ियों को हटवा उपयुक्त जगह पर लगवाने के डीसी ने निर्देश दिए। इसको लेकर एसडीएम करनाल, एसएचओ ट्रैफिक और नगर निगम के ईओ की कमेटी बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये लिए गए निर्णय
- एनडीआरआई, कमेटी चौक, नूर महल, मुगल कैनाल, शहीद ऊधम सिंह चौक, हांसी चौक और ब्रह्मानंद चौक पर ट्रैफिक लाइटें बंद करके बलिंकिंग मोड पर रखी जाएंगी।
- बरसात से जो सड़कें उखड़ी हैं, उनकी 15 फरवरी के बाद मरम्मत की जाएगी।
- स्मार्ट एलईडी लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, इसमें तेजी लाएंगे।
- एनडीआरआई के नजदीक फुटपाथ पर अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलेगा।
- कुंजपुरा रोड स्थित मंगलपुर चौक पर जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप की लीकेज को ठीक किया जाएगा।
- बसंत विहार के पीछे की सड़क की मरम्मत एवं चौड़ा करके मिनी बाईपास के रूप में विकसित करेंगे।
- नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के नजदीक बरसाती पानी की निकासी के लिए पंचायती राज विभाग नाला बनवाएगा।