फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street vending zones will be built in sectors six and eight, which will provide relief from traffic jams

Karnal News: सेक्टर छह और आठ में बनेगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन, जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Street vending zones will be built in sectors six and eight, which will provide relief from traffic jams
लोगों को अब मिलेगी जाम से निजात और फड़ी वालों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

- इससे पहले पुराने बस स्टैंड के पास और कर्ण पार्क के पीछे बनाया जा रहा है स्ट्रीट वेंडिंग जोन

जितेंद्र नरवाल
करनाल। नगर निगम की ओर से सेक्टर छह और आठ में भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इससे पहले पुराने बस स्टैंड के पीछे और कर्ण पार्क के पीछे नगर निगम की जमीन पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाने का निर्णय लिया जा चुका है जिस पर काम चल रहा है। इन चारों जगहों पर करीब 600 पथ विक्रेताओं के लिए बैठने की जगह बनाई जाएगी। इससे शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले पथ विक्रेताओं को अब गली-गली घूमने की जरूरत नहीं होगी। शहर के लोगों को सड़कों पर इनकी वजह से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। प्रति वेंडिंग जोन पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा।
अधिकारियों का मानना है कि पुराने बस अड्डे के आसपास लगने वाले रेहड़ियों की वजह से हर वक्त जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इसलिए यहां पुराने बस स्टैंड के पीछे और इसके ठीक सामने कर्ण पार्क के पीछे निगम की जमीन पर वेंडिंग जोन बनने से जाम से निजात मिलेगी। वहीं, वार्ड नंबर नौ के अंतर्गत आने वाले सेक्टर आठ पार्ट- 2 में भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन में अटल पार्क के आसपास रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तर्ज पर सेक्टर छह की ग्रीन बेल्ट में भी वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। जिससे सुबह पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब छह माह पहले स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया था। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही थी। सर्वे करने के बाद निगम ने इन चार जगह को स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए फाइनल कर दिया है। इसके पहले चरण में बस स्टैंड के पीछे वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू हो चुका है। कर्ण पार्क के पीछे वाली जगह को चिह्नित कर लिया गया है। सेक्टर आठ और सेक्टर छह में वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। इसके दूसरे चरण में शहर की अन्य जगहों पर भी जोन बनाए जाने की योजना है। निगम का उद्देश्य पथविक्रेताओं को रोजगार दिलाने के साथ शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पथविक्रेताओं के लिए लोन उपलब्ध करा रहा निगम
पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार देने के लिए निगम उन्हें 10 से 50 हजार रुपये तक दो साल तक के लिए लोन भी दिला रहा है। जिसके ब्याज पर सब्सिडी भी है। योजना के कुल 13454 आवेदकों में से 10471 को योग्य मानते हुए 8285 को लोन दिलाया जा चुका है। इनमें से 8019 को 10 हजार रुपये की लोन की किस्त तक जारी की जा चुकी है जबकि 784 को 50 हजार तक का लोन दिलाया जा चुका है।
बिना गारंटी मिलेगा लोन, ब्याज माफ
योजना की शुरुआत में 10 से 50 हजार का लोन दिया जाता है। इसे 12 किस्तों में भरना होता है। ऋण में किसी प्रकार की गारंटी नहीं देनी होती। समय पर लोन भरने वालों को ब्याज में 09 प्रतिशत की छूट दी जाती है। डिजिटल लेनदेन पर सालाना 1200 रुपये तक कैशबैक के तौर पर प्रोत्साहन राशि मिलती है। समय सीमा से लोन का भुगतान करने वालों को दूसरी बार बड़ा लोन दिया जाता है।



शहर में पथ विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। जिनमें सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होंगी। इससे उन्हें रोजगार के लिए स्थायी जगह मिलेगी और शहरवासियों को सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

- डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed