{"_id":"5d32de678ebc3e6d08069aab","slug":"street-lights-change-in-karnal-karnal-news-knl7468148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी लाइटें बदल 1.29 करोड़ की एलईडी से रोशन होगी स्मार्ट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी लाइटें बदल 1.29 करोड़ की एलईडी से रोशन होगी स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सभी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाने का प्लान तैयार किया गया है। फिलहाल तीन जोन बनाकर एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। नगर निगम ने इसके लिए शुक्रवार से ऑनलाइन टेंडर लेने शुरू कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एलईडी लाइटों की रोशनी से शहर जगमगा जाएगा। 1.29 करोड़ 40 हजार रुपये से 150/250 वाट की एलईडी लाइट जबकि 28/56 वाट की ट्यूब लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही मरम्मत भी करनी होगी। ऐसा होने से बिजली के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी।
तीन जोन में बांटे काम
- एलईडी लाइटों को लगाने के काम को तीन जोन में बांटा गया है। पहले जोन में पुराने वार्ड नंबर एक, दो, चार, पांच, छह व सात शामिल हैं। इस जोन पर 20.30 लाख रुपये का बजट तय किया गया है।
- दूसरे जोन में पुराने वार्ड तीन, आठ, नौ, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, एचएसआईआईडीसी, सेक्टर-3 व 3ए को शामिल किया है। इस जोन पर 41.77 लाख रुपये का बजट तय किया है।
विज्ञापन
- तीसरे जोन में पुराने वार्ड 17, 18, 19 व 20 को शामिल किया गया है। इस पर 28.01 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर एलईडी लगाने के साथ-साथ एक साल की मरम्मत भी करनी होगी।
मीटर लंबे अष्ट कोणीय पोल पर लगेंगी एलईडी
वार्ड-22 में अलग-अलग स्थान पर नौ मीटर लंबे अष्ट कोणीय पोल पर एलईडी लाइट फीटिंग की जाएगी। इस पर 4.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सप्लाई के लिए मैन पॉवर को एक वर्ष के लिए 30.29 लाख रुपये ठेका दिया जाएगा। ताकि समय पर मरम्मत हो सके और सप्लाई बाधित न हो।
ट्रैफिक सिग्नल पर खर्च होंगे 4.12 लाख
शहर में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की गई है। इनमें आईटीआई चौक, सेक्टर-12 निर्मल कुटिया चौक, सेक्टर-14 राजकीय कॉलेज चौक, सेक्टर-12 व 13 का एसबीआई बैंक के सामने वाला चौक, सेक्टर-13 व 14 में गिरीधर अस्पताल के सामने वाला चौक ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था दुरुस्त करने पर 4.12 लाख रुपये वार्षिक खर्च तय किया गया है।
विभाग ने नई एलईडी लाइटों को लगाने, मरम्मत व देखभाल के टेंडर लगाए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करवा दिए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि शहर में लगने वाली उन लाइटों को बदला जाए, इसके लिए पुरानी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर नई एलईडी लगाने की योजना है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। - धीरज कुमार, डीएमसी करनाल।