{"_id":"763908a51800f37eae3547e234a1c435","slug":"sprinkle-for-whole-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में मंगलवार रात से हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सर्द बना दिया।
इस दौरान चल रही शीतलहर भी लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। एक तो ठंड और ऊपर से दिनभर चलती बूंदाबांदी से सड़कें बदहाल हो गईं, जिसके कारण बुधवार को मार्केट में कामकाज मंदा रहा।
दुकानों से घर जाने के समय शाम 7:30 बजे अचानक हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक हल्की बूंदाबांदी चलती रही। मंगलवार देर रात्रि से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी बुधवार को पूरा दिन रुक-रुककर चलती रही।
वहीं, शीतलहर भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। ठिठुरती ठंड से बचने के लिए लोगों ने चाय, अलाव व गर्म खाद्य पदार्थों का सहारा लिया।
शाम को फास्टफूड की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बर्गर, सूप, मोमोज के साथ तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन किया। खासकर समोसे व ब्रेड पकौड़ों की रही।