{"_id":"69d2c1e326d05daa7f02f4e2","slug":"spiritual-progress-is-possible-through-the-grace-of-god-and-the-efforts-of-the-devotee-rabia-karnal-news-c-246-1-sknl1020-153928-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की कृपा व भक्त के पुरुषार्थ से आध्यात्मिक प्रगति : रबिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की कृपा व भक्त के पुरुषार्थ से आध्यात्मिक प्रगति : रबिया
Mon, 06 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम व्यासपुर में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान
व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग हुआ। इमसें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रबिया भारती ने प्रवचन करते हुए जीवन में कृपा और पुरुषार्थ के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा व भक्त का पुरुषार्थ दोनों एक साथ मिलते हैं, तभी जीवन में सांसारिक उपलब्धि व आध्यात्मिक प्रगति एक साथ प्राप्त होती है। जब कृपा और पुरुषार्थ रूपी चाबियां इक्ट्ठी लगती हैं तभी भाग्य के द्वार खुलते हैं। मनुष्य अपने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की सिद्धि कर पाता है। जब हमारे जीवन में एक पूर्ण गुरु का पदार्पण होता है तभी हमारे पुरुषार्थ को सही दिशा मिलती है। गुरु की कृपा से ही एक साधक भक्ति योग, ज्ञान योग और कर्म योग को साधने में सक्षम होता है। संवाद
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम व्यासपुर में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम व्यासपुर में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान
विज्ञापन