फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Spew fake colonel's secret police remand

पुलिस रिमांड पर फर्जी कर्नल ने उगले राज

Sun, 20 Jul 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sun, 20 Jul 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकडे़ गए फर्जी कर्नल को अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
लिया है। फर्जी कर्नल राहुल अरोड़ा को शनिवार के दिन पुलिस ने सीजेएम की अदालत में पेश किया। पुलिस के हत्थे चढे़ फर्जी कर्नल को पुलिस कई प्रकार की आशंका के लिहाज से देख रही है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

 पूरा मामला आईबी के नोटिस में भी लाया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पकड़ा गया फर्जी कर्नल अमृतसर का रहने वाला है। वह शुक्रवार को कार से करनाल शहर में घूम रहा था। सेक्टर-13 चौकी पुलिस का एएसआई जगमाल और दो अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे।

गाड़ी पर आर्मी लिखा था। गाड़ी जिला सचिवालय के मोड़ पर पहुंची तो गश्त के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ कि तो वह संतोष जनकर जवाब नहीं दे पाया। इसी बात पर पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ कागजात और आर्मी लिखी गाड़ी कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि वह फेसबुक के जरिये एक लड़की से प्यार करने लगा था। वह इस कारण करनाल के चक्कर काटने लगा। लड़की को इस मामले की कोई भनक नहीं है। पुलिस के हत्थे चढे़ करीब 30 वर्षीय फर्जी कर्नल राहुल अरोड़ा से पुलिस कढ़ाई से पूछताछ कर रही है। उसे अब 23 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed