फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Society will not support those who ignore Brahmins: Ashok

ब्राह्मणों की उपेक्षा करने वालों का साथ नहीं देगा समाज : अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Society will not support those who ignore Brahmins: Ashok
- डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

करनाल। चुनाव घोषित हो चुका है, विभिन्न समाज भी अपनी दावेदारी पेश करने लगे हैं। रविवार को डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें राज्य की ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधि और पूर्व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि जो राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करेगा, ब्राह्मण समाज कभी उस दल का साथ नहीं देगा।
अधिवेशन का शुभारंभ भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव रखे। प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की गई तो जरूरत पड़ने पर समाज विरोध भी करेगा। चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण खाप के राज्य अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी राजनीतिक मुद्दों पर मंथन करेगी। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मण प्रतिनिधियों को उम्मीदवार बनाने के लिए राजनीतिक दलों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होता आ रहा है, क्योंकि चुनाव के समय हम एकजुट नहीं रहते। अबकी बार जो भी पार्टी सत्ता में आएगी वह ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से आएगी। अबकी बार हरियाणा की तस्वीर ब्राह्मण समाज बदलने जा रहा है जो भी पार्टी हमारी बात करेगी हमारे समाज को मान सम्मान देगी हमारे समाज को टिकटों में हमारी हिस्सेदारी के हिसाब से भागीदारी देगी उस पार्टी को ब्राह्मण समाज भी आशीर्वाद देगा। इस अवसर पर हरिराम दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, जिले सिंह पिचौलिया, पवन शर्मा पहलवान, एमपी शर्मा, जयभगवान शर्मा, मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed