फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   social distance wire in civil hospital

नागरिक अस्पताल में सामाजिक दूरी तार-तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
social distance wire in civil hospital
करनाल। तीन दिनों से बारिश का मौसम शुक्रवार को खुला तो जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई। आलम यह है कि यहां कई लाइनें लगने से सामाजिक दूरी तार-तार हो गई। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच अधिकांश मरीज पर्ची बनवाने और उपचार के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगे दिखाई दिए। गनीमत रही कि ज्यादातर मरीज मास्क लगाए थे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बारिश से आमजन आजिज आ गया। ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। इस बीच जिला नागरिक अस्पताल में भी बहुत कम मरीज पहुंचे। शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ तो मरीजों की संख्या यहां एकाएक बढ़ गई। पर्ची कांउटर पर लोग एक-दूसरे से सटे खड़े रहे। उनमें से कुछ ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। सामाजिक दूरी तार-तार दिख रही थी। वहां मौजूद अस्पताल के सुरक्षा कर्मी भी लोगों को नियमों का पालन करवाने को लेकर सचेत नहीं दिखे। स्वास्थय विभाग की ओर से कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई गई है, बावजूद इसके लोगों की ऐसी लापरवाही घातक रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार लोगोें को कोरोना के प्रति सचेत किया जा रहा है। लोगों को खुद भी कोरोना नियमों का पालन कर प्रशासन व सरकार का सहयोग करना चाहिए ताकि इस महामारी को हराया जा सके। कोरोना अभी गया नहीं है, सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। -डा.योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed