फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   snatching was done with toy pistol, three arrested

खिलौना पिस्तौल से की थी स्नैचिंग, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
snatching was done with toy pistol, three arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध की सीआईए टीम ने पिस्तौल के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से नगदी व मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ कि आरोपियों के पास खिलौने वाली पिस्तौल थी। जिससे उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए असंध के इंचार्ज रामफल ने बताया कि गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुरेश कुमार गांव खेड़ी सर्फली में शराब ठेके पर सेल्समैन है।
17 सितंबर की रात 9 बजे एक बाइक पर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। जिन्होंने उससे शराब की बोतल मांगी। फिर मौका मिलते ही उस पर पिस्तौल तानकर करीब सात हजार रुपये, एक मोबाइल व बैग छीनकर फरार हो गए। असंध थाने में 18 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने मामले की जांच सीआईए असंध को दी तो जांच करते हुए 19 नवंबर को उप निरीक्षक अजमेर सिंह सीआईए असंध की अध्यक्षता में टीम ने तीन आरोपी नीरज, अंकित निवासी गांव कारसा डोड जिला करनाल व मनीष कुमार विासी वार्ड नंबर-8 कैथल रोड जींद को ढोल चौक असंध से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उनके पास पहले से एक खिलौना पिस्तौल थी। आरोपियों ने पहले असंध में एक जगह इकट्ठे होकर किसी को लूटने की योजना बनाई और आरोपी शराब की बोतल लेने के लिए उक्त शराब के ठेके पर गए। आरोपियों ने वहां जाकर देखा कि ठेके पर सेल्समैन अकेला है। पहले एक आरोपी ने सेल्समैन से शराब की बोतल मांगी। जैसे ही सेल्समैन शराब की बोतल देने के लिए मुड़ा एक आरोपी ने उसके पीछे खिलौना पिस्तौल तान दी। डर के कारण सेल्समैन विरोध नहीं कर सका और आरोपी गल्ले में से नकदी, मोबाइल व बैग छीनकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को 20 नवंबर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed