फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smart road, karnal smart road,smart city, karnal

स्मार्ट सड़क का काम धीमा, जाम से जूझ रहा शहर

Wed, 20 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 20 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
smart road, karnal smart road,smart city, karnal
स्मार्ट सड़क - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी सड़क के फेर में पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। हर कॉलोनी और मुख्य सड़क पर वाहनों की कतारें लग रही है। कारण है कि जीटी रोड से शहर में एंट्री करने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य एक साल में भी पूरा नहीं हुआ है। धीमी गति के चलते डीसी मंदीप सिंह बराड़ द्वारा दी गई समय अवधि समाप्त हो चुकी है। स्थिति इतनी विकट बनी है कि इस सड़क के गुजरने वाले लगभग सभी वाहन कॉलोनियों से होकर गुजर रहे हैं। इससे शहर के लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली इस स्मार्ट सड़क का निर्माण पिछले साल जुलाई में शुरू किया गया था। एक वर्ष बीतने के बाद भी इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। कई हादसे होने के बाद भी निचले स्तर के अधिकारी सड़क के निर्माण को लेकर अपना उदासीन रवैया अपना रहे हैं। शहर के बलड़ी बाईपास से अंबेडकर चौक तक इस सड़क का निर्माण होना है। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण होने का दावा भी किया था। लेकिन उपायुक्त के आश्वासन के बाद स्मार्ट सडक़ का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। इससे निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठता है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की स्मार्ट सड़क का निर्माण कार्य धीमा चलने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। क्योंकि यह शहर की मुख्य सड़क है। एक तरफ जहां यह सड़क शहर को जीटी रोड से जोड़ती है तो दूसरी ओर जिला मुख्यालय और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में जाने का मुख्य मार्ग भी यही है। बरसात के मौसम शुरू होने के कारण अब राहगीरों की परेशानी और बढ़ जाएगी। स्मार्ट सड़क का निर्माण कार्य न होने से राहगीरों में भी रोष है। राहगीर सतीश, प्रदीप, पवन, सीमा, राहुल, सुरेश आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण न होने से उन्हें आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन कई बार इसको पूर्ण करवाने के दावे कर चुका है। लेकिन फिर भी निश्चित समय में इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जो आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed