{"_id":"5706b4034f1c1b5128c81250","slug":"sky-cloud-descended-flew-conscious-farmers-weather-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में उमड़े बादल, किसानों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में उमड़े बादल, किसानों के होश उड़े
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में ने एक बार फिर करवट ली है। कई दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल उमड़ने लगे हैं। वीरवार को देर शाम जिले में कई जगह पर तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है। हलांकि देर शाम तक मौसम साफ होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन मौसम के बदलते मिज़ाज ने किसाने की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जो किसानों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
जिले की मंडियों में एक अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है तथा इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई का काम भी जोरों पर है। लेकिन मौसम का बदलता मिजाज किसानों की परेशानियों का सबब बन रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में भी वृद्धि हुई है। शहर का पारा इन दिनों 38 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
इससे लोगों का तपती गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन वीरवार को शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन किसानों के लिए इस बरसात की बूंदे किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। मौसम विभाग के प्रवक्ता शाम सिंह ने बताया कि मौसम आने 24 घंटो में साफ रहेगा। पिछले कई दिनों तो तापमान में वृद्धि के चलते वाष्पीकरण में बढ़ोतरी हुई है। इससे बार बार बादल बन रहे हैं, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अच्छी बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन