{"_id":"68eab73b7c2c749f3502ee90","slug":"six-more-dengue-patients-found-107-so-far-karnal-news-c-18-knl1008-757013-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के छह और मरीज मिले, अब तक 107","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के छह और मरीज मिले, अब तक 107
Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिले में शनिवार को डेंगू के छह और मरीज मिले। अब तक डेंगू के 107 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को 62 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। इनमें से 45 घरों के मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। अब तक जिले में करीब 1167922 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच हो चुकी है। 8694 घरों में लार्वा मिलने पर 3545 घरों को नोटिस थमाया जा चुका है। शनिवार को 93 लोगों के डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए गए। संवाद
विज्ञापन