फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six lakh rupees cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees cheated in the name of sending abroad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर व्यक्ति को यूरोप के बजाय यूक्रेन भेज दिया जहां वह छह दिन जेल रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी निवासी विरेंद्र ने बताया कि वह यूरोप जाना चाहता था। उसे पता चला कि कुरुक्षेत्र का पंकज छाबड़ा विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके लिए वह कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में मिला तो उसने बताया कि वह पहले यूक्रेेन और बाद में यूरोप भेज देगा, इसमें आठ लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

मामला तय होने के बाद 25 सितंबर को आरोपी उनके घर आया और 27 सितंबर का टिकट बताकर पांच लाख रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद आरोपी ने विदेश भेजने के फर्जी दस्तावेज तैयार करके दिए और बकाया तीन लाख रुपये भी मांगने लगा। 26 सितंबर को आरोपी उन्हें साथ लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर चला गया। जहां से सुबह 4:40 बजे यूकेन के लिए फ्लाइट पकड़ी और वे यूक्रेन पहुंच गए। वहां जब दस्तावेजों की इमीग्रेशन द्वारा जांच की गई तो कागजात फर्जी निकले और उसे जेल भेज दिया गया। जबकि आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गया। विरेंद्र ने बताया कि वह छह दिन तक यूक्रेन की जेल में रहा। इसके बाद भारत डिपोट कर दिया गया। जिस फ्लाइट से उसे भेजा गया, दिल्ली हवाई अड्डे पर उसका सामान जब्त कर लिया और सामान के बदले 38 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed