फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six colonies of Gharaunda, three colonies of Assandh regularized

Karnal News: घरौंडा की छह, असंध की तीन कॉलोनियां नियमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Six colonies of Gharaunda, three colonies of Assandh regularized
- विकास कार्यों की खुली राह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/असंध। प्रदेश सरकार ने वीरवार को राज्य की कई अवैध कॉलोनियां नियमित की हैं, इसमें घरौंडा की छह और असंध की तीन अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। जिससे अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू होंगे और स्थानीय लोगों को स्थानीय निकायों की ओर से देय सुविधाएं मिल सकेंगी।

घरौंडा में पिछले साल अक्टूबर महीने में नौ कॉलोनी वैध हो चुकी हैं। जबकि पिछले पांच सालों में घरौंडा शहर की 36 कॉलोनी वैध हो चुकी हैं। जिससे शहर में विकास कार्यों में इजाफा हुआ है। कॉलोनी वैध होने से विकास कार्यों के रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका ने वैध कराने के लिए आठ कॉलोनियों की सूची भेजी थी। जिनमें से छह कॉलोनियों पर वैध होने की मुहर लग गई है। कॉलोनियों के वैध होने से लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी हुईं है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे वर्षो से कॉलोनियों के वैध होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में 21 कॉलोनिया वैध हुईं थी। करनाल जिले में सबसे ज्यादा कॉलोनी घरौंडा की वैध हुईं थी। पिछले पिछले वर्ष अक्टूबर में नौ कॉलोनी वैध हुईं थी। इधर, असंध नगरपालिका के जेई आदर्श कुमार ने बताया कि नगरपालिका ने सात अवैध कॉलोनियों को मानक पूरे करके अनुमोदित करने के बाद नियमित करने के लिए भेजा था। इसमें से फिलहाल तीन कॉलोनियों को नियमित करने की बात सामने आई हैं, शीघ्र ही अन्य चार कॉलोनियां भी नियमित हो सकती हैं।

इन कॉलोनियों की भेजी थी सूची
घरौंडा की नसरोवर कॉलोनी, तेलु राम कॉलोनी एक्सटेंशन, शहीद मलखान सिंह, कॉलोनी, वतन कॉलोनी, अनोखा कॉलोनी एक्सटेंशन, रघुबीर कॉलोनी एक्सटेंशन, डिफेन्स जोन कॉलोनी, टावर कॉलोनी एक्सटेंशन। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि शहर की आठ कॉलोनी वैध कराने के लिए भेजी थी। जिनमें से छह कॉलोनी वैध हो गई हैं। अब कॉलोनियों में विकास के रास्ते खुल जाएंगे।

विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि पिछले पांच सालों में 36 कॉलोनी वैध हो चुकी हैं। अक्टूबर महीने में नौ कॉलोनियां वैध हुईं थी और नए साल में छह कॉलोनियां वैध हो गई हैं। जिससे यहां विकास कार्यों के रास्ते खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed