Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sir BN Rao was the real architect of the Constitution: Ashok Sharma

सर बीएन राव थे असली संविधान निर्माता : अशोक शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sir BN Rao was the real architect of the Constitution: Ashok Sharma
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। संविधान निर्माता, महान न्यायविद् और ब्राह्मण समाज के गौरव ब्राह्मण शिरोमणि सर बीएन राव की पुण्यतिथि पूरे प्रदेश में 30 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन हर ब्राह्मण अपने इस महान पूर्वज को नमन करेगा। बीएन राव ही भारत के असली संविधान निर्माता थे। ये बातें वीरवार को हरियाणा ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि बीएन राव ने संविधान सभा को वैधानिक, बौद्धिक और नैतिक दिशा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन के बिना भारतीय संविधान का स्वरूप अधूरा होता। उन्होंने आधुनिक न्याय व्यवस्था की नींव रखी और अपने ज्ञान, निष्ठा और कर्म के बल पर भारत की विधिक सोच को नई ऊंचाइयां दी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता सर बीएन राव न केवल एक महान विधिवेत्ता थे बल्कि सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे। उन्होंने कभी पद, लाभ या प्रसिद्धि की चिंता नहीं की बल्कि अपने जीवन को पूरी तरह राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और समर्पण का प्रतीक था।
विज्ञापन

ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 30 नवंबर को राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें युवाओं को संविधान निर्माता संविधान निर्माता सर बीएन राव के जीवन, विचारों और योगदान से परिचित कराया जाएगा ताकि नई पीढ़ी अपनी विरासत पर गर्व कर सके और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक शर्मा ने कहा कि आज जब समाज दिशा भ्रम की स्थिति में है, तब संविधान निर्माता बीएन राव जैसे महापुरुषों के आदर्श हमारे लिए प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। उन्होंने सिद्ध किया कि ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है और ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र निर्माण की धुरी रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाईचारे को खराब करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज आएं। ब्राह्मण समाज एकता, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर हैं और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करेगा। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।



इस अवसर पर ब्राह्मण खाप हरियाणा प्रवक्ता सुशील शर्मा, समाजसेवी संजीत शर्मा, समाजसेवी राजेश शर्मा, समाजसेवी प्रदीप गौतम एडवोकेट, एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सचिन भारद्वाज, समाजसेवी प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed