फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shrinking Congress may lose the right to sit in the opposition: Nayab Saini

सिकुड़ती कांग्रेस खो सकती है विपक्ष में बैठने का हक : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Shrinking Congress may lose the right to sit in the opposition: Nayab Saini
- तीन विधायकों के समर्थन वापसी पर मुख्यमंत्री बोले, ये कांग्रेस के बहकावे में आ गए हैं, कुछ दिन पूर्व ही उनसे मेरी हुई थी बात
विज्ञापन

- सीएम ने करनाल में चुनाव प्रचार के दौरान की पत्रकार वार्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है, कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है। हरियाणा में इस बार भी एक भी सीट कांग्रेस नहीं जीत पाएगी, ऐसे में कांग्रेस विपक्ष में बैठने का हक भी खो सकती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधान सभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव प्रचार के तहत करनाल शहर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सेक्टर छह स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोलकर लोगों को बरगला रही है। कहीं न कहीं लोगों को विकास से वंचित करने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस सुकुड़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2014 में 470 सीटों पर चुनाव लड़ा, 2019 में 421 और अब 2024 में सिर्फ 272 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की नीयत और नीति ठीक नहीं है। यदि एक भी सीट हरियाणा में कांग्रेस नहीं जीतती है तो विपक्ष में बैठने का हक भी खो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, युवा, दलित, ओबीसी के नाम पर वोट लेती रही है। तीन विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही विश्वास मत हासिल किया है। तीनों विधायक कांग्रेस के बहकावे में आ गए हैं, लेकिन कांग्रेस किसी की भी इच्छा पूरी नहीं करती, सिर्फ अपनी इच्छा पूरी करती है। वह हमारे अच्छे विधायक हैं, कुछ दिन पहले ही उनसे मेरी बात हुई थी। इसके पीछे के घटनाक्रम पर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, ये उसकी फितरत है। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ चूड़ी टाइट करते हैं तो विपक्षियों को दर्द होता है, कभी ईडी तो कभी कुछ कहने लगते हैं। भ्रष्टाचार से विकास की गति रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed