फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Showing unfinished work

अधूरे पड़े कामों की अधिकारियों को दिखाई तस्वीर

Thu, 09 Jan 2014 11:58 PM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 09 Jan 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Showing unfinished work
सांसद नवीन जिंदल ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विजिलेंस एवं मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने जिले भर में अधूरे पड़े विकास कार्यों की तस्वीरें प्रस्तुत कर अधिकारियों से जवाब तलब किया। फरवरी तक सभी परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


जिंदल ने कई अच्छे कार्यों के लिए अधिकारियों की सराहना भी की। बैठक में क्रमवार एजेंडों पर चर्चा करने के बाद जिंदल ने कहा कि जिले में अभी तक 300 ऐसे परिवार हैं, जिन्हें प्रियदर्शिनी इंदिरा आवास योजना के तहत पहली किस्त भी जारी नहीं हुई है। अगले 15 दिन में इन सभी परिवारों को पहली किस्त की राशि जारी की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी एनके सोलंकी, एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़, एसपी कुलदीप सिंह यादव, जिला परिषद चेयरमैन नाजर सिंह दयौरा, एसडीएम राजीव महत्ता, रणबीर मान, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, बलकार क्योड़क, राजपाल कादियान, दिलबाग कलायत, डीडीए डा. पवन शर्मा, श्रवण देवबन, सीवन ब्लॉक समिति के चेयरमैन पिरथी सैनी, पार्षद गांधी, निशा मंगल तथा विपिन शर्मा सहित सांसद का निजी स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी और  गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियदर्शिनी आवास योजना में अल्टीमेटम
सांसद नवीन जिंदल ने महत्वाकांक्षी प्रियदर्शिनी आवास योजना में पात्रों की शिकायत आने पर अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि 15 दिन में सभी के खातों में पैसा जमा कराएं। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद वह स्टेटस रिपोर्ट की समीक्षा खुद करेंगे।

गांवों की बदहाली तस्वीरों से दिखाई
जिंदल ने गांव डीग में अधूरे पड़े वृद्धाश्रम निर्माण कार्य, गांव पिलनी में बस्ती की खस्ता हालात, गांव मालखेड़ी में 9.5 लाख जारी होने के बावजूद तालाब बनी गली, भानपुरा में अधूरे पड़े चौपाल के कार्य, जाखौली में सड़कों में जमा गंदा पानी, नरड़ की बदहाल फिरनी की समस्या, राजौंद में बदहाल गलियां, जुलानी खड़ा में ट्यूबवेल से लीकेज से बना तालाब, मोहना में अधूरा पडा जलघर, गुहला रोड पर सड़कों के किनारे गंदगी, साकरा से खेड़ी, साकरा से आंहू, खेड़ी गुलाम की बदहाल सड़क, गुहणा में बदहाल गलियां तस्वीरों के माध्यम से अधिकारियों को दिखाईं। इस संबंध में शीघ्र रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। निर्मल भारत अभियान के तहत 15000 घरों में शौचालय बनवाए जाने के निर्देश भी दिए।

अफसरों के घरों में तो काम नहीं करते सफाई कर्मचारी
जिंदल ने गांवों के साथ-साथ शहर में भी चरमराई सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्टर पर चंदाना गेट और जैन मार्केट क्षेत्र की गंदगी भी दिखाई। सांसद ने जब पूछा कि क्या कैथल में सफाई कर्मचारी अधिकारियों के घरों में तो काम नहीं करते, तो एकबारगी कई अधिकारी झेंप गए। उन्होंने निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें की शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।

इन योजनाओं पर पीठ थपथपाई
सांसद जिंदल ने जमाबंदियां ऑनलाइन होने, कलायत के दुमारा गांव में  सामुदायिक शौचालय चालू होने, पूंडरी के हजवाना में नारे की सफाई, बंदराना श्मशानघाट की गली के निर्माण की कार्रवाई, पूंडरी के डीग में पुल का निर्माण, कैथल हुडा सेक्टर-21 में इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हुडा द्वारा शुरू कराए जाने तथा 15 फरवरी तक निर्माण पूरा होने का वादा किए जाने  पर अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।

डीईओ से मांगी अध्यापकों की स्थिति
जिंदल ने डीईओ से जिले में काम कर रहे अध्यापकों, बच्चों की संख्या, खाली पड़े पदों एवं सुधार के लिए आवश्यक जरूरतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

खेल परिसरों में पानी की व्यवस्था की जाए
जिंदल ने राजीव गांधी खेल परिसरों और लघु खेल परिसरों में बिजली कनेक्शन पर अधिकारियों को प्रोत्साहित किया लेकिन साथ ही कहा कि पानी का इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो खेल परिसरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटवाने और तीन स्टेडियमों में मिट्टी भरवाने के साथ-साथ एथलेटिक पट्टी बनवाने का आदेश दिया।


धन्यवाद कहना सीखें और सिखाएं

इस अवसर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को धन्यवाद कहना सिखाने के लिए सांसद जिंदल ने अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त इलाज, रियायती अनाज, भरपूर बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं दे रही है तो लोग धन्यवाद तो बोलें। सांसद जिंदल ने एडवोकेट पुनीत चौधरी से सफाई व्यवस्था पर मशविरा लेने का फैसला किया है। चौधरी दो साल से कैथल में स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed