फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Showing low income and taking BPL benefits will cost heavily

Karnal News: कम आय दिखा बीपीएल का लाभ लेना पड़ेगा भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Showing low income and taking BPL benefits will cost heavily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। परिवार पहचान पत्र में कम आय दिखाकर बीपीएल कार्ड का लाभ लेना अब भारी पड़ने वाला है।
सरकार की ओर से भी बार-बार हिदायत दी जा रही है कि पीपीपी में अपनी वार्षिक आय स्वतः सही करवा लें। अब अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की ओर से शून्य आमदनी वाले लोगों पर फोन व मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं कि अपनी फैमिली आईडी में सही वार्षिक आय दर्ज करवाएं। प्रशासन की ओर से 23 अप्रैल तक आय सही करवाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
प्रदेश सरकार और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) की ओर से इस तरह की चेतावनी से फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों को उनके कार्ड कटने के साथ-साथ कार्रवाई का डर सताने लगा है। 23 अप्रैल की तय समय सीमा से पहले जो परिवार बीपीएल श्रेणी से खुद को बाहर कर लेंगे उनको कार्रवाई से मुक्त रखा जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तरह के परिवारों से बीपीएल कार्ड के जरिये लिए गए अभी तक के लाभ की वसूली भी होगी।
विज्ञापन

इस कारण भी घटी लोगों की आय
यह भी सामने आया है कि बिजली बिलों और आय कम दिखाने के चक्कर में संयुक्त परिवारों ने भी अपने परिवारों का कागजी बंटवारा कर लिया है। वह एक ही छत के नीचे रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने कार्ड पति-पत्नी व बच्चों के नाम से बनवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने बच्चों की अलग यूनिट दिखाई है, जो बालिग व युवा हैं। इस तरह से युवाओं की आय अलग हो गई और बुजुर्गों की आय अलग। एक ही परिवार को अलग-अलग बांटने से सभी बीपीएल श्रेणी में शामिल हो गए हैं। वहीं कई लोगों ने अपने चार पहिया वाहन किसी और के नाम कर दिए हैं ताकि उनका बीपीएल कार्ड न कट सके। सरकार की कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed