Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shopping in markets is easy, but customers struggle to find restrooms.

Karnal News: बाजारों में खरीदारी आसान, शौचालय की तलाश में ग्राहक बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shopping in markets is easy, but customers struggle to find restrooms.
कुंजपूरा रोड पर बने शौचालय में खड़ी साइकिल संवाद
करनाल। त्योहारों पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच ग्राहकों को बुनियादी सुविधा के लिए भी जूझना पड़ रहा है। कहीं सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद हैं तो कहीं पानी नहीं है। एक बाजार में शौचालय के अंदर साइकिलें खड़ी मिलीं, जबकि दूसरे में कम जगह के कारण ग्राहकों को लंबी कतारेेें लगी रहीं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर के बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की पड़ताल की तो तीन जगहों पर अलग-अलग खामियां सामने आईं।
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड : शाैचालय में खड़ी साइकिलें
कुंजपुरा रोड मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल जिस काम के लिए होना चाहिए, वहां साइकिलें खड़ी मिलीं। शाैचालय की हालत देखकर कोई इस्तेमाल करने की सोच भी नहीं सकता। यहां माैजूद नवीन ने बताया कि शाैचालय महीनों से बंद हैं। बाथरूम के लिए पास की मार्केट में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


नेहरू पैलेस : शाैचालय स्वच्छ पर पानी नहीं
नेहरू पैलेस मार्केट में शौचालय खुले और स्वच्छ तो हैं लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने से उनका इस्तेमाल करना मुश्किल है। पानी के अभाव में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ग्राहक संदीप का कहना है कि शाैचालय पर माैजूद कर्मचारी समय पर पानी की मोटर नहीं चलाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपट्टा मार्केट : छोटा शाैचलय, ग्राहक ज्यादा
दुपट्टा मार्केट में शौचालय खुले हैं, साथ ही साफ-सफाई और पानी की भी व्यवस्था है लेकिन शाैचालय छोटा होने के कारण ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। भीड़ के अनुपात में सुविधाएं कम होने के कारण लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। ग्राहक रविंद्र ने बताया कि शाैचालय के लिए लंबी लाइन लगती है। हम तो उपयोग किए बिना ही जा रहे हैं।


पर्याप्त सुविधाओं का होना जरूरी
त्योहारों के दौरान बाजारों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है। ग्राहक रामसेन, अमित, सुरेश, मोहित आदि का कहना है कि त्योहारों के सीजन में जब बाजारों में सबसे अधिक भीड़ होती है, तब शौचालयों की सफाई, पानी और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

शौचालयों को दुरुस्त कराया गया था, यदि कहीं हालात खराब है तो उन्हें ठीक कराया जाएगा। - रेणू बाला गुप्ता, मेयर करनाल

कुंजपूरा रोड पर बने शौचालय में खड़ी साइकिल संवाद

कुंजपूरा रोड पर बने शौचालय में खड़ी साइकिल संवाद

कुंजपूरा रोड पर बने शौचालय में खड़ी साइकिल संवाद

कुंजपूरा रोड पर बने शौचालय में खड़ी साइकिल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed