फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   shoot out

यूपी निवासी दो भाइयों ने अपने ही गांव के युवक को हरियाणा में गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
shoot out
पशुओं को डंडा मारने की रंजिश में यूपी निवासी दो भाइयों ने अपने ही गांव के एक युवक को घरौंडा के गांव पीर बड़ौली के खेत में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को यूपी के झिंझाना अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष यूपी के गांव खवाजापुर के रहने वाले हैं। घरौंडा पुलिस ने गांव खवाजापुर थाना झिंझाना जिला शामली निवासी नासिर और हासिम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निरंतर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फाजिल निवासी गांव खवाजापुर थाना झिंझाना यूपी ने बताया कि आरोपी नासिर और हासिम के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। 18 जुलाई सुबह नासिर और हासिम ने उनके पशुओं को रास्ते में डंडा मारकर भगा दिया था। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इस दौरान लोगों ने समझाकर उन्हें वापस भेज दिया था। इसके बाद उसका भाई बिलाल हरियाणा के गांव पीर बडौली के समीप खेतों में चला गया। दोनों आरोपी नासिर और हासिम बाइक पर सवार होकर खेतों की तरफ गए। वहां उन्होंने उसके भाई बिलाल को पकड़ कर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसके भाई को अस्पताल में ले जाया गया। झिंझाना अस्पताल से उसके भाई को मेरठ रेफर कर दिया गया। उन्होंने यूपी में पुलिस को शिकायत दी तो वहां की पुलिस ने कहा कि जहां पर वारदात हुई है उस थाना क्षेत्र में शिकायत दो। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed