{"_id":"e865c8298151fd0c26a3759d5090c850","slug":"shivani-sahil-won-the-title-of-ramp-modeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी, साहिल ने जीता रैंप मॉडलिंग का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी, साहिल ने जीता रैंप मॉडलिंग का खिताब
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद के मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के
विज्ञापन
छात्रों द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन
किया।
इस समारोह को यादगार बनाने के लिए छात्रों द्वारा नृत्य, गिद्दा, नाटक, चुटकुले आदि अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से रैंप मॉडलिंग की गई।
इसमें छात्रा शिवानी व छात्र साहिल ने जीत हासिल की। इसके बाद बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणामों एवं उनकी प्रत्येक गतिविधि को ध्यान में रखते हुए साहिल सुधा को मिस्टर एमपीएम तथा शिवानी को मिस एमपीएम चुना गया।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता सचदेवा ने कहा कि सभी छात्रों ने पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहते हुए शिक्षा ग्रहण की और इसी प्रकार भविष्य में भी वे मेहनत करते हुए अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन जगदीश पपनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता हमें तभी प्राप्त होगी जब हम अपने लक्ष्य को निश्चित करते है। जीवन में लक्ष्य का होना अति आवश्यक है। इस मौके पर हरीश पपनेजा, रजनीश पपनेजा, सन्नी पपनेजा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।