फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shiv devotees are reaching Haridwar in 9 hours by bus and 5 hours by train

Karnal News: बस से 9, ट्रेन से 5 घंटे में हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees are reaching Haridwar in 9 hours by bus and 5 hours by train
करनाल। सावन माह के चलते बसों में शिवभक्तों की भीड़ है। उनको हरिद्वार एक्सप्रेस बड़ी राहत दे रही है। यह करनाल से केवल 5 घंटे में श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचा रही है। बसों में यही दूरी तय करने में 9 घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

हर रोज सुबह 10 बजे करनाल रेलवे स्टेशन से चलकर हरिद्वार एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे तक हरिद्वार पहुंचा रही है। यही वजह है कि कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए यह ट्रेन पहली पसंद बन चुकी है। हालांकि ट्रेन में भक्तों की भीड़ काफी है। ट्रेन की सभी सीटें फुल रहती हैं। कई यात्रियों को फर्श पर बैठकर या दरवाजों के पास खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। बावजूद इसके लोग ट्रेन को बस से बेहतर विकल्प मान रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से हरिद्वार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

देरी से चल रही ट्रेनें
सावन के चलते हरिद्वार एक्सप्रेस रोजाना समय पर पहुंच रही है, लेकिन अन्य ट्रेनें लेट हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से सुबह 7:18 बजे करनाल पहुंची। अंबाला कैंट–पानीपत लोकल ट्रेन भी एक घंटे की देरी से 9:31 बजे आई। ऊंचाहार, एकता, शान ए पंजाब, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल, चंडीगढ़ सुपरफास्ट, फाजिल्का, अमृतसर इंटरसिटी, झेलम जैसी एक्सप्रेस ट्रेनें भी निर्धारित समय से 10 मिनट से 50 मिनट तक देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed