{"_id":"10373dd7647a49ac377f1bec3f5bff63","slug":"seven-years-in-prison-for-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से कुकर्म करने पर सात साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से कुकर्म करने पर सात साल की जेल
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के आरोपी को कुरुक्षेत्र की अदालत ने सात साल की जेल की सजा सुनाई है। थाना शाहाबाद में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिहार के सहरसा जिले के गांव बडपाई निवासी सुरेश कुमार ने उसके नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म किया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके बेटे के साथ मारपीट भी की और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
सहायक उप न्यायवादी मैन पाल ने बताया कि एएसजे आरएस ढांडा की अदालत ने 20 दिसंबर को सुनवाई के बाद आरोपी सुरेश कुमार को दोषी पाया है। दोषी को न्यायालय ने उसे सात साल की कैद व एक हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर आरोपी को तीन माह की अलग से सजा काटनी होगी।