{"_id":"68e176b63fa6fb2808004104","slug":"seven-mobile-phones-and-money-stolen-from-labourers-room-karnal-news-c-18-knl1008-752479-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मजदूरों के कमरे से सात मोबाइल फोन और रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मजदूरों के कमरे से सात मोबाइल फोन और रुपये चोरी
विज्ञापन
करनाल। अशोक नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात को मजदूरों के एक कमरे से सात मोबाइल फोन और करीब 22 हजार रुपये चोरी हो गए।
बिहार के रहने वाले मजदूर शंकर और रवि ने बताया कि करीब 30 मजदूर एक बड़े मकान में रहते हैं जहां कई कमरे बने हुए हैं। सभी दिनभर दिहाड़ी पर काम करते हैं और रात को उसी कमरे में आराम करते हैं। रात भी सभी मजदूर रोजाना की तरह सोए हुए थे। तभी रात में मौका पाकर कोई उनके कमरे में घुसा और नकदी और मोबाइल उठाकर ले गया। सुबह करीब 4 बजे जब वह उठे तो मोबाइल फोन और रुपये गायब थे। कुछ मोबाइल चार्जिंग पर लगे थे तो कुछ ताकिये के पास रखे थे। उनका आरोप है कि शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें ही कहा गया कि सभी मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर लेकर आएं। ब्यूरो