फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDM and DSP Enquari fire ni 20 acar crop

20 एकड़ फसल के जलने केकारणों की जांच करेंगे एसडीएम और डीएसपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
SDM and DSP Enquari fire ni 20 acar crop
फोटो कैप्शन-कालरम गांव में जली फसल का जायजा लेने के लिए पहुंचें विधायक हरविंद्र कल्याण nnn - फोटो : AMAR UJALA
घरौंडा। मंगलवार की किसान भूपेंद्र राणा की 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई थी। आग की एक चिंगारी ने 20 एकड़ की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। जब तक ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक फसल जलकर स्वाहा हो गई थी। किसानों ने बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग को आगजनी का कारण बताया था। बुधवार को मौके का मुआयना करने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण कालरम गांव में पहुंचें। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। किसान भूपिंद्र राणा, नरेंद्र, जगदीश राणा, जितेन्द्र, योगेंद्र व अन्य ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इन किसानों का आरोप है कि मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे पॉवर सप्लाई का ट्रायल लेने के लिए तारों में बिजली चालू कर दी। तारों में स्पार्किंग हुई और 20 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ गई। किसानों ने विधायक हरविंद्र कल्याण से सवाल पूछते हुए कहा कि बिजली विभाग को ऐसी कौन-सी जल्दी थी कि गेहूं की पकी फसल के ऊपर ही बिजली सप्लाई का ट्रायल ले लिया? किसानों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं है। क्या कहते है एसडीओ- बिजली विभाग के कंस्ट्रक्शन एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि कालरम के पास 33 हजार केवी की लाइन में पहले से ही सप्लाई चालू थी। बिजली सप्लाई ट्रायल का कोई मामला नहीं है। किसानों के आरोप निराधार है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद विधायक ने एसडीएम गौरव कुमार व डीएसपी रामदत्त से फोन पर बातचीत की और पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मुआवजे के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed