फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scorpions used to smack smuggled by car, two arrested

स्कॉर्पियों गाड़ी से करते थे स्मैक तस्करी, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Scorpions used to smack smuggled by car, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने स्मैक के साथ स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक रोहताश ने बताया कि उनकी टीम सरकारी अस्पताल घीड़ में मौजूद थी तभी सूचना मिली कि आलोक व गौरव निवासी गांव गढ़ी गुजरान थाना इंद्री जिला करनाल काफी समय से स्मैक बेचने का काम करते हैं। जो अपनी गाड़ी में स्मैक बेचने उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले हैं। टीम द्वारा सरकारी अस्पताल के पास नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे जिसमें से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को यूपी सीमा से किसी व्यक्ति से लेकर आए थे। आरोपी आलोक के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जमानत पर था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed