{"_id":"627042cf490589556d2d6714","slug":"schools-will-open-from-tomorrow-at-seven-o-clock-holiday-at-12-noon-karnal-news-knl1068996120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से सात बजे खुलेंगे स्कूल, दोपहर 12 बजे छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से सात बजे खुलेंगे स्कूल, दोपहर 12 बजे छुट्टी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। चार मई से स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। अभी तक स्कूलों का समय आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था।
विभाग की ओर से स्कूलों के समय में फेरबदल करने से स्कूल भी हरकत में आ गए हैं। नई टाइमिंग के हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी स्टाफ को नए समय पर पहुंचने की हिदायत दे दी है। वहीं, कई निजी स्कूलों में मंगलवार को नई टाइमिंग के हिसाब से व्यवस्था बनाने के लिए बैठकें भी होंगी, ताकि बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए सभी पीरियड का टाइम भी नए हिसाब से रखा जाए, क्योंकि वर्तमान समय में स्कूल केवल पांच घंटे के लिए ही लगेगा। ऐसे में पांच घंटे में आठ या नौ पीरियड पुरानी समयसारिणी अनुसार लगने संभव नहीं हैं क्योंकि सुबह आठ से ढाई बजे तक छह घंटे पढ़ाई होती थी। पिछले कुछ दिनों से अभिभावकों और स्कूलों की ओर से भी गर्मी बढ़ने के साथ समय में बदलाव की मांग की गई थी।
सुबह पौने छह बजे घर पहुंचेंगी बस
नई समयसारिणी लागू होने से स्कूलों की बसों के संचालन के समय में भी बदलाव होगा। बसें भी रोजाना पूर्व के समय से एक घंटा पहले पहुंचेंगी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में उनकी बस सबसे पहले पौने सात बजे बच्चों को स्टॉप से लेती है। समय एक घंटा पहले होने से अब यह बस पौने छह बजे बच्चों को स्टॉप से लेगी। अभिभावक भी चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें भी बच्चे को सुबह जल्दी तैयार करना होगा।
विज्ञापन
छुट्टियों पर भी हो सकता है फैसला
प्रदेश के स्कूलों में नियमानुसार एक जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं। चूंकि गर्मी अभी से अपना प्रकोप दिखाने लगी है तो निदेशालय इस पर भी विचार कर रहा है कि एक जून से 30 जून तक होने वाली छुट्टियों को मई माह में कर दिया जाए। खास बात यह है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि एक माह ही रहेगी।
निदेशालय इस पर भी विचार कर रहा है कि अभी पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी कर दी जाए। अन्य कक्षाओं के बच्चों को समय सारिणी में राहत दे दी जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो सके। फिलहाल समय में ही बदलाव किया गया है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी