फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools' order from January to March stuck

Karnal News: स्कूलों का जनवरी से मार्च का ऑर्डर अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Schools' order from January to March stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वालीं किशोरियों के लिए चलाई जा रही सेनेटरी पैड वितरण योजना की स्थिति भी खराब है। डेढ़ से दो साल से स्कूलों में सेनेटरी पैड की पूर्ण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस साल का जनवरी से मार्च का ऑर्डर भी लटका है।
योजना के तहत प्रत्येक किशोरी को हर माह 10 सेनेटरी पैड का एक पैक उपलब्ध कराना होता है। आपूर्ति तीन महीने में एक बार होती है। जनवरी, फरवरी और मार्च माह की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दिसंबर में नया ऑर्डर दिया गया था। जनवरी के पहले सप्ताह तक सैनेटरी पैड के स्टॉक को स्कूलों तक पहुंच जाना चाहिए था। अब तक स्टॉक नहीं पहुंका है।
विज्ञापन


डीएमएस व जिला नोडल अधिकारी सुमित ने बताया कि बहादुरगढ़ की नूवो मेडसर्ग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कुल 65,442 सैनेटरी पैड का ऑर्डर दिया गया था। इसमें 2 प्रतिशत अतिरिक्त बफर स्टॉक भी शामिल था। जनवरी के पहले सप्ताह तक ऑर्डर पहुंचना था। अब तक नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब यह योजना पूरी तरह क्रियाशील थी, तब ब्लॉक स्तर तक सभी राजकीय स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे थे। लेकिन समय के साथ व्यवस्था कमजोर होती चली गई। स्कूलों में सप्लाई प्रभावित है। जिले में कुल 173 माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य नोडल अधिकारी सविता शर्मा ने बताया कि 10 से 15 दिन में प्रत्येक जिले के स्कूलों में सैनेटरी पैड की आपूर्ति मिल जाएगी। कंपनी की तरफ से देरी पर जुर्माना लगाया जा चुका है।



जिले में सैनेटरी पैड का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। छात्राओं को इन्हें मुहैया कराया जा रहा है। यदि किसी विद्यालय में कमी आती है तो दूसरे विद्यालय से पूर्ति कर ली जाती है। -डॉ. रोहतास वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed