फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School bus overturned in the field, there was a cry

Karnal News: स्कूल बस खेत में पलटी, मची चीख पुकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
School bus overturned in the field, there was a cry
- सभी 15 बच्चे सुरक्षित, दूसरी बस को साइड देने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। डाचर गांव से पक्का खेड़ा आ रही एक निजी स्कूल की बस का संतुलन बिगड़ गया और खेत में पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 15 बच्चे सुरक्षित हैं। किसी कोई चोट नहीं लगी है।
जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग निजी स्कूलों की बस आमने-सामने आ गई तो एक बस चालक दूसरी बस को साइड देने के लिए बस को पीछे कच्चे रास्ते में उतारना चाह रहा था, लेकिन बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में पलट गई। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला। इसके बाद जलमाना पुलिस चौकी व असंध थाना पुलिस व अभिभावकों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस व अभिभावक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि सामने से एक अन्य स्कूल की बस आ गई थी। जिसे उनके चालक ने साइड देने के लिए बस को कच्चे रास्ते में उतारना चाहा, लेकिन बस पलट गई। अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल प्रबंधन चालकों को कम मानदेय में लगाते हैं। ऐसे में चालकों के कम अनुभव होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। वहींं, बस चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से बसों को दौड़ाते हैं। ऐसे में तय मापदंड के अनुसार बसों को चलाना चाहिए। जलमाना चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि बस की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे और बच्चों को सुरक्षित निकालकर माता-पिता को सौंप दिया है। बस को क्रेन से निकलवाकर स्कूल प्रबंधक को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed