फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School athletics from today, girls from all over the state will show their strength

Karnal News: स्कूली एथलेटिक्स आज से, प्रदेशभर की बेटियां दिखाएंगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
School athletics from today, girls from all over the state will show their strength
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लड़कों के बाद अब कर्ण नगरी में लड़कियों के लिए भी हरियाणा राज्य स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 20 से 22 दिसंबर तक होने वाली एथलेटिक्स में प्रदेशभर की करीब 2100 बेटियां जीत के लिए दम दिखाएंगी। कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स के तीनों दिन में कुल 10 खेलों के मुकाबले होंगे।
मंगलवार सुबह 10:30 बजे प्रतियोगिता का आगाज होगा। विभिन्न जिलों की टीमें सबसे पहले मार्च पास्ट करेंगी। इसके बाद खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई जाएगी। करनाल में खेल प्रतियोगिता के तहत केवल लड़कों के एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडों के खेल कराए जाने थे, जोकि अक्तूबर माह में हो भी चुके हैं। लड़कियों की प्रतियोगिता के लिए पंचकूला में स्थान तय हुआ था लेकिन अब विभाग की ओर से स्थान बदलकर करनाल कर दिया गया है। ऐसे में अब करनाल में ही मुकाबले होंगे। एईओ संगीता और संदीप खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह पूनिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

तीन आयु वर्ग में होंगे सभी मुकाबले
प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में ही सभी मुकाबले होंगे। दौड़ के अलावा लांग जंप, हाई जंप, ट्रिप्पल जंप, क्रॉस कंट्री, वॉकिंग, शॉटपुट, डिस्कस, जेवलिन, हैमर थ्रो के भी मुकाबले होंगे। सभी मुकाबले कर्ण स्टेडियम में कराए जाएंगे। केवल क्रॉस कंट्री एनडीआरआई रोड पर 22 दिसंबर की सुबह आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमों की पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। राजकीय स्कूल रेलवे रोड में पंजीकरण के बाद टीमों को उनके ठहरने का स्थान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 स्कूलों में की रहने की व्यवस्था
शिक्षा विभाग की ओर से 10 स्कूलों में विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों में शामिल बेटियों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां कमरे और बिस्तर विभाग की ओर से मुहैया कराए गए हैं। जबकि खाने की व्यवस्था स्वयं टीम और उनके जिला प्रभारियों द्वारा की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही सभी टीमों को फंड जारी कर दिया गया है। ठहरने के लिए लड़कियों के राजकीय स्कूल प्रेमनगर, सेक्टर-13, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, जैन और डीएवी सहित अन्य स्कूलों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed