फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   scatting championship, dps jammu, jammu, won

स्केटिंग चैंपियनशिप पर डीपीएस जम्मू ने किया कब्जा

Sun, 13 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 13 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
scatting championship, dps jammu, jammu, won
करतब दिखाते बच्चे - फोटो : amar ujala
डीपीएस करनाल में चल रही नेशनल इंटर डीपीएस स्केटिंग चैंपियनशिप पर डीपीएस जम्मू ने कब्जा जमाया। वहीं, मेजबान डीपीएस करनाल प्रथम रनर-अप रहा और डीपीएस मेरठ को द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। डीपीएस जम्मू के ध्रुव गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ ब्वॉय प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। साथ ही डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के ज्वॉयजीत को उसकी प्रतिभा के आधार पर विशेष प्रतिभा ट्रॉफी तथा लिम्बो स्केटिंग में मेजबान विद्यालय के आठवीं कक्षा के सार्थक को उसके क्रीड़ा कौशल को देखते हुए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. डीआर सैनी तथा विशिष्ट अतिथि महावीर एजुकेशन सोसाइटी के प्रेसीडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया। डॉ. सैनी ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेलों में मन लगाएं और देश का नाम रोशन करें। आज खेलों के माध्यम से खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचकर अपने देशों का नाम कर रहे हैं। प्रो. वाइस चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि खेल और शिक्षण सहायक गतिविधियां मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्तित्व विकास तथा संस्कारों के निर्माण में सहायक होती हैं। वहीं, प्रिंसिपल मीनू अरोड़ा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

 
निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में चीफ़ रैफरी जितेश कपूर (स्केटिंग कोच, हरियाणा स्पोर्ट्स एंड यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट करनाल), गुरजाप सिंह (असिसटेंट कोच-रोल-बॉल स्केटिंग), मनुज सरदाना (नेशनल मेडलिस्ट-दिल्ली), कीरत प्रताप सिंह विर्क ( नेशनल मेडलिस्ट एंड इंटरनेशनल प्लेयर-चंडीगढ़), बीर करण (स्केटिंग कोच, प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावड़ी), नीरज सिंह ( टेक्नीकल ऑफीशियल हरियाणा स्पोर्ट्स एंड यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट-करनाल), गौरव सिवाच (नेशनल मेडलिस्ट-मेवात) ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed