फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Salesman arrested for theft in clothing showroom

Karnal News: हथवाला रोड पर खंभा टूटने से ठप रही बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Salesman arrested for theft in clothing showroom
समालखा। समालखा के हथवाला रोड पर गन्ने से लदा ट्रक बिजली की लाइन में उलझ गया। इससे गली के कोने पर खड़ा बिजली का खंभा टूट गया। जिससे पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई की गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच के पार्षद कप्तान छोक्कर ने बताया कि हथवाला रोड फीडर से गांधी कॉलोनी में बिजली सप्लाई की जा रही है। यह शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। उन्होंने बताया कि हथवाला रोड किनारे ट्रांसफार्मर से सड़क के ऊपर बिजली के तार गुजर रही हैं। जो काफी लटकी हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार को गांव हथवाला कांटा सेंटर से गन्ना लादकर ट्रक पानीपत शुगर मिल की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक कॉलोनी की गली के पास पहुंचा तो इसी दौरान बिजली के तार ट्रक में उलझ गए। जोरदार झटका लगने से गली के मोड पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे गांधी कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। पार्षद ने बताया कि करीब दो घंटे तक बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed