फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sahil won the Best Camper Male Award

साहिल ने जीता सर्वश्रेष्ठ कैंपर पुरुष का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sahil won the Best Camper Male Award
करनाल। गांव शामगढ़ में चल रहे गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में नगर निगम करनाल के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में साहिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कैंपर पुरुष और नंदिनी को सर्वश्रेष्ठ महिला कैंपर का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं भावना ने पेटू कैंपर व गुरलीन को सामाजिक कैंपर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवेंद्र नरवाल ने कहा कि स्वयंसेवक जीवन में लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेजर सिंह ने कहा कि युवाओं को संस्कारी व सामाजिक होना अत्यंत आवश्यक है। अगर आप सामाजिक, संस्कारवान एवं विनम्र हैं तो आपको सफल होने में कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीर सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं डॉ. दीपक व डॉ. देवी भूषण ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर नीतीश, वंदना, रविजीत सिंह, रामपाल, बालकिशन, जय कुमार शर्मा, बलजीत कौर, अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed