{"_id":"6903c59416c8fb602d09a60c","slug":"run-for-unity-will-be-held-in-the-city-today-karnal-news-c-18-knl1008-770309-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज शहर में होगी रन फाॅर यूनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज शहर में होगी रन फाॅर यूनिटी
Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
करनाल। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि रन फाॅर यूनिटी एनडीआरआई चौक से सुबह 7 बजे शुरू होकर कर्ण स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवा दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और युवाओं से भाग लेने की अपील की। मोनिका शर्मा, कंचन लता, अभय सिंह और संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन